विशेष रुप से प्रदर्शित पोस्ट

मुहावरे — अर्थ सहित*

 *📚 100 महत्वपूर्ण मुहावरे — अर्थ सहित* 1. आँखों का तारा — बहुत प्यारा होना 2. आँखों में धूल झोंकना — धोखा देना 3. आँखों में खून उतरना — बहुत क्रोधित होना 4. आसमान सिर पर उठाना — बहुत शोर करना 5. आस्तीन का साँप — विश्वासघाती व्यक्ति 6. आटे-दाल का भाव मालूम होना — कठिनाई का अनुभव होना 7. आग बबूला होना — बहुत क्रोधित होना 8. आग में घी डालना — क्रोध बढ़ाना 9. आकाश-पाताल एक करना — बहुत प्रयास करना 10. ईंट का जवाब पत्थर से देना — कड़ा प्रतिकार करना 11. उँगली पर नचाना — अपने वश में रखना 12. उल्टी गंगा बहाना — विपरीत काम करना 13. एक और एक ग्यारह होना — एकता में शक्ति होना 14. एड़ी-चोटी का जोर लगाना — पूरा प्रयास करना 15. ओस चाटना — बहुत कम लाभ होना 16. कमर कसना — तैयार होना 17. कलेजा मुँह को आना — बहुत घबरा जाना 18. कान भरना — चुगली करके भड़काना 19. कान पर जूँ न रेंगना — कोई प्रभाव न पड़ना 20. कानोंकान खबर न होना — बिल्कुल पता न चलना 21. खून-पसीना एक करना — बहुत मेहनत करना 22. खून खौलना — बहुत क्रोधित होना 23. खून के आँसू रोना — बहुत दुखी होना 24. खून सफेद होना — अपनापन समाप्त होना 25. ख...

विशेषण Adjective ( for school children)


1. रीना आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

2. बड़ी खुशी से श्रीहरिकोटा में मनाया ।

3. वे भारत के महान वैज्ञानिक थे ।

4. कई बातें जान पायी ।

5. तुमने बहुत बढ़िया प्रश्न किया ।

ऊपर दिये गये वाक्यों में आठवीं, बड़ी, महान, कई और बहुत जैसे शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। इस प्रकार संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतानेवाले शब्दों को 'विशेषण' कहते हैं।


विशेषण परिभाषा ( Adjective Defination ): 

संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतानेवाले शब्दों को 'विशेषण' कहते हैं।

 विशेषण के चार भेद (types) हैं। वे हैं-

1. गुणवाचक विशेषण:  

       किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, आकार, दशा और स्थिति आदि के बारे में बतानेवाला विशेषण  को गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण :अच्छा, बुरा, लाल, नीला आदि ।

2. संख्यावाचक विशेषण

किसी संज्ञा या सर्वनाम की संख्या के बारे में बतानेवाला विशेषण को संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण: एक, चार, आठ, सौ आदि ।

3. परिमाणवाचक विशेषण

        किसी संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा के बारे में बतानेवाले विशेषण को परिमाण वाचक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण :  थोड़ा, बहुत, कम, अधिक आदि ।

4. सार्वनामिक विशेषण

      सर्वनाम के रूप में रहकर संज्ञा को सूचित करानेवाला विशेषण को सार्वनामिक विशेषण कहते हैं ।

उदाहरण : यह घर, हमारा देश, मेरी किताब आदि ।

प्रश्न 


1. डाली पर सुंदर चिड़िया है।

2. हमें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।

3. सैकड़ों वैज्ञानिकों का योगदान है।

4. नवाज अच्छा लड़का है ।

5. भारत हमारा देश है।








 .

टिप्पणियाँ