Q. महालक्ष्मी विजयवाड़ा में रहती है। वह अपने माँ को देखने के लिए हैदराबाद जाना चाहती है। तथ्यों को आधार बनाकर प्रधानाध्यापक को पत्र लिखिए
गोरंट्ला
22-10-2025.
सेवा में,
प्रधानाध्यापक जी,
एमजेपी एपी बीसीडब्ल्यूआर स्कूल,
अमरावती,
विजयवाड़ा।
विषय: माँ से मिलने के लिए छुट्टी हेतु आवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं, महालक्ष्मी, आपके विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा हूँ।
मेरी माँ हैदराबाद में रहती हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इस कारण मुझे उनसे मिलने के लिए तुरंत वहाँ जाना पड़ रहा है।
इस कारण 01-9-2025 से 6-9-2025 तक, कुल पांच दिन कृपया मुझे छुट्टी प्रदान करने की कृपा करें।
आपकी इस कृपा के लिए मैं सदैव आभारी रहूँगी।
सधन्यवाद।
आपकी आज्ञाकारी छात्रा,
महालक्ष्मी,
दसवीं कक्ष,
क्रम संख्या 4,
एमजेपी एपी बीसीडब्ल्यूआर स्कूल,
गोरंटला गाँव,
कोडुमूर मंडल,
कुर्नूल जिला।
टिप्पणियाँ