विशेष रुप से प्रदर्शित पोस्ट

लिंग बनने का तरीका

 लिंग :   स्त्री जाति/ पुरुष जाति के बारे में बताने वाले शब्द को लिंग कहते हैं।  उदाहरण:  पुं  लिंग - स्त्री लिंग     माता - पिता       राम - सीता       लड़का - लड़की  लिंग 12( बारह) तरीकों प्रत्यय से बनता है।  1. अ ,2.आनी,3.आइन,4.इनी,5.इया,6.इका,7.इन,8.ई,9.नी,10.वती/मति,11.त्री,12. प्रत्यय फ्री (No suffix)         

वाक्य Sentence

 वाक्य 


"शब्दों का सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं"

उदाहरण : राम पुस्तक पढ़ता है।


वाक्य के खंड/ भाग: 2

1.उद्देश्य , 2.विधेय

राम (उद्देश्य) दिल्ली जाता है (विधेय)


वाक्य के तत्त्व

योग्यता

सार्थकता

आकांक्षा

समीपता

अन्वय

पदक्रम

रचना की दृष्टि से वाक्य तीन भेद

1.सरल वाक्य:

राम फुटबाल खेलता है।

राम दिल्ली जाता है।

2.संयुक्त वाक्य:

मैं आगरा गया और मैंने ताजमहल देखा।

3.मिश्रित वाक्य:

यदि मैं परिश्रम करता, तो सफल हो जाता। 

अर्थ की दृष्टि से आठ भेद

विधान वाचक : बच्चे पढ़ रहे हैं।

निषेध वाचक : बच्चे नहीं पढ़ रहे हैं।

प्रश्न वाचक: क्या बच्चे पढ़ रहे हैं?

आज्ञावाचक : बैठ जाओ।

इच्छावाचक : काश में एक राजा होता।

संकेतवाचक : यदि मैं मेहनत करता, तो कक्षा में प्रथम आता।

संदेहवाचक : शायद आज वर्षा हो सकती है!

विस्म्यादिबोधक : वाह! क्या सजावट है!


टिप्पणियाँ