विशेष रुप से प्रदर्शित पोस्ट

मुहावरे — अर्थ सहित*

 *📚 100 महत्वपूर्ण मुहावरे — अर्थ सहित* 1. आँखों का तारा — बहुत प्यारा होना 2. आँखों में धूल झोंकना — धोखा देना 3. आँखों में खून उतरना — बहुत क्रोधित होना 4. आसमान सिर पर उठाना — बहुत शोर करना 5. आस्तीन का साँप — विश्वासघाती व्यक्ति 6. आटे-दाल का भाव मालूम होना — कठिनाई का अनुभव होना 7. आग बबूला होना — बहुत क्रोधित होना 8. आग में घी डालना — क्रोध बढ़ाना 9. आकाश-पाताल एक करना — बहुत प्रयास करना 10. ईंट का जवाब पत्थर से देना — कड़ा प्रतिकार करना 11. उँगली पर नचाना — अपने वश में रखना 12. उल्टी गंगा बहाना — विपरीत काम करना 13. एक और एक ग्यारह होना — एकता में शक्ति होना 14. एड़ी-चोटी का जोर लगाना — पूरा प्रयास करना 15. ओस चाटना — बहुत कम लाभ होना 16. कमर कसना — तैयार होना 17. कलेजा मुँह को आना — बहुत घबरा जाना 18. कान भरना — चुगली करके भड़काना 19. कान पर जूँ न रेंगना — कोई प्रभाव न पड़ना 20. कानोंकान खबर न होना — बिल्कुल पता न चलना 21. खून-पसीना एक करना — बहुत मेहनत करना 22. खून खौलना — बहुत क्रोधित होना 23. खून के आँसू रोना — बहुत दुखी होना 24. खून सफेद होना — अपनापन समाप्त होना 25. ख...

स्वतंत्रता दिवस का भाषण

 आदरणीय मंच, मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि , प्रधानाध्यापक, साथी अध्यापक गण , अध्यापिका गण और प्रिय छात्रों सभी को शुभोदय और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।

हम 78 व स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। यह दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन पूरा देश तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान गाकर अपने आजादी का जश्न मनाता है । साथ हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने 200 साल की ब्रिटिश शासन से देश को मुक्त करने के लिए अपने प्राणों को बलिदान दी। 

       अगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ,महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक , सरदार वल्लभभाई पटेल , गोपाल कृष्ण गोखले, अल्लूरी सीतारामा राजू , झांसी लक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजा राममोहन राय और गाडीचर्ला हरिसर्वोत्तम राव जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का नेतृत्व और संकल्प ना होता तो शायद आज हम आजाद भारत वर्ष में सांस नहीं ले रहे होते। इसलिए इस दिन को गर्व और उल्लास के साथ मनाते हुए साथ ही मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों को भी याद करना चाहिए। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाएंगे एक ऐसा भारत जो समृद्ध शक्तिशाली और विश्व में सबसे आगे हो। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने समाज और देश के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करें और अपने जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाए ।


धन्यवाद


टिप्पणियाँ