विशेष रुप से प्रदर्शित पोस्ट

मुहावरे — अर्थ सहित*

 *📚 100 महत्वपूर्ण मुहावरे — अर्थ सहित* 1. आँखों का तारा — बहुत प्यारा होना 2. आँखों में धूल झोंकना — धोखा देना 3. आँखों में खून उतरना — बहुत क्रोधित होना 4. आसमान सिर पर उठाना — बहुत शोर करना 5. आस्तीन का साँप — विश्वासघाती व्यक्ति 6. आटे-दाल का भाव मालूम होना — कठिनाई का अनुभव होना 7. आग बबूला होना — बहुत क्रोधित होना 8. आग में घी डालना — क्रोध बढ़ाना 9. आकाश-पाताल एक करना — बहुत प्रयास करना 10. ईंट का जवाब पत्थर से देना — कड़ा प्रतिकार करना 11. उँगली पर नचाना — अपने वश में रखना 12. उल्टी गंगा बहाना — विपरीत काम करना 13. एक और एक ग्यारह होना — एकता में शक्ति होना 14. एड़ी-चोटी का जोर लगाना — पूरा प्रयास करना 15. ओस चाटना — बहुत कम लाभ होना 16. कमर कसना — तैयार होना 17. कलेजा मुँह को आना — बहुत घबरा जाना 18. कान भरना — चुगली करके भड़काना 19. कान पर जूँ न रेंगना — कोई प्रभाव न पड़ना 20. कानोंकान खबर न होना — बिल्कुल पता न चलना 21. खून-पसीना एक करना — बहुत मेहनत करना 22. खून खौलना — बहुत क्रोधित होना 23. खून के आँसू रोना — बहुत दुखी होना 24. खून सफेद होना — अपनापन समाप्त होना 25. ख...

गमछा की गवाही...



पल – पल, हर पल व्यथा को देखा,
एक रोटी पे दिन कटते देखा,
खेत की झोंक में ढलते देखा,
हाँ जनाब, उसे मरते देखा ।

दिन – ब – दिन दीन जाते देखा
खेत का पानी रखते देखा,
अपने आंसू तक वो गिरते देखा
हाँ जनाब, उसे मरते देखा ।

साल – साल बर बदलते मौसम
बार – बार उसे रुलाते देखा,
न बारिश पे उसे गरजते देखा
हाँ जनाब, उसे मरते देखा ।

खेत हात में आते ही
हातों – हाथ उसे छीनते देखा,
हमदर्द पर हाथ थामे
साहूकार की खुदगर्जी देखा ।

बिटिया की ब्याह के बारे में
हँसते, रोते हसरतें देखा,
दर – ब – दर घूमे फिरे
कर्जक्वाह खेतिहर को देखा ।

कर्ज चुकाने काम में आये
हर ख्वाहिश को घटते देखा,
ज़हर की शीशी हाथ में थामे
दर्दीले उस पल को देखा,
हाँ जनाब, उसे मरते देखा ।

जलती किसान की चित में ही
ढलते – ढलते देश को देखा,
हाँ जनाब... मैं .. उसे .. मरते .. देखा .. ।            


           
                    
लेखक : तीsh                
Publisher : YourQuote.in & Mahaabhoj blog

टिप्पणियाँ